सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 फरवरी 2026/sns/- भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के अविवाहित उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर सैनिक के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाईन पंजीयन व आवेदन आमंत्रित की गई है। भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 तक थलसेना के वेबसाईट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन (www.joinindianarmy.nic.in) के माध्यम से ऑनलाईन पंजीयन व आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। अग्निवीर सैनिक भर्ती अंतर्गत जनरल ड्यूटी तकनीकी, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रेडमैन, महिला सैन्य पुलिस एवं नियमित कैडर भर्ती, धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी तथा हवलदार एसएसी के पदों भर्ती की जाएगी। जिसके लिए ऑनलाईन परीक्षा का आयोजन जून 2026 में संभावित है। भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त केन्द्रीय व राज्यकीय शिक्षा बोर्ड व संस्था से कक्षा 8वीं, 10वीं या 12वीं, आटीआई, इंजीनियरिंग डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार की ऊंचाई, वजन, सीना विभिन्न पदों हेत अलग-अलग है। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट हेतु ऑनलाईन परीक्षा के समय टाईपिंग टेस्ट भी देना होगा। उम्मीदवार को चयन हेतु कम्प्यूटर आधारित ऑनलाईन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं चिकित्सा परीक्षा उत्तीर्ण करना होगा। भर्ती की विस्तृत जानकारी थल सेना के वेबसाईट सेना भर्ती कार्यालय शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम के पास नवा रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212, 2965214 तथा कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के अधिकारी रामजीत राम से मोबाइल नंबर 9424184279 से प्राप्त कर सकते हैं ।
संबंधित खबरें
पीएम आवास योजना की सौगात से कोमल को मिली नई पहचान
जांजगीर-चांपा, 10 सितम्बर 2025/sns/- जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत पहरिया निवासी श्री कोमल प्रसाद तिवारी का वर्षों पुराना सपना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से आखिरकार पूरा हो गया। पुजारी के रूप में आजीविका चलाने वाले श्री तिवारी पहले मिट्टी के कच्चे घर में अपने परिवार सहित रहते थे। आर्थिक तंगी के कारण पक्का घर […]
दुर्ग जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास व गरिमा के साथ मनाया गया
दुर्ग जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास व गरिमा के साथ मनाया गया उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली -स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित रायपुर, 15 अगस्त 2025/ दुर्ग जिले की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप 79वें स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास वातावरण में पूरी गरिमा […]
रोजगार से जोड़ने हेतु 8 महिलाओं को 12 लाख रुपये की राशि स्वीकृत छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना के अंतर्गत कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने राशि स्वीकृत की
रायगढ़, 27 नवम्बर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने के उद्देश्य से राज्य शासन की योजनाओं के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों को न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण […]

