सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 फ़रवरी 2026/sns/-कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टरेट सभाकक्ष में दसवीं, बारहवीं बोर्ड परीक्षा से जुड़े उड़नदस्ता टीम के साथ बैठक लेकर उन्हें निर्देश दिए कि सभी निर्धारित समय पर निश्चित स्थान में पहुंचे। जिस दिन जिस विषय का परीक्षा हो उस दिन उस विषय का शिक्षक की ड्यूटी नहीं लगाई जाए। स्कूल परिसर में गहरी शांति का वातावरण हो। बच्चों के परीक्षा के दौरान अनावश्यक आपसी बातचीत कोई नहीं करें। प्रश्न पत्र खोलते समय इसकी गोपनीयता बरकरार अनिवार्य रूप से रखी जाए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, ऋचा सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी जोइधाराम डहरिया सहित दल के सदस्य उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
माध्य.शाला कलमी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
रायगढ़, 10 सितम्बर 2025/sns/- विधिक साक्षरता दिवस के अवसर पर श्री जितेन्द्र कुमार जैन, जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन पर माध्य.शाला कलमी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीमती अंकिता मुदलियार के द्वारा बच्चों को गुड टच बैड टच एवं साइबर क्राइम […]
विदाई समारोह के नाम पर यातायात नियमों की अवहेलना पर सख्ती, आयोजन केवल विद्यालय परिसर तक सीमित रहेगा
अंबिकापुर, 30 जनवरी 2026/sns/- विगत वर्षों की भाँति वर्तमान वर्ष में भी सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो संज्ञान में आए हैं, जिनमें कुछ विद्यालयीन छात्र-छात्राएं विदाई समारोह के पश्चात विद्यालय से बाहर पृथक पार्टी का आयोजन करते हुए तथा उत्तेजक एवं अनियंत्रित रूप से दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चलाते हुए दिखाई दे रहे […]
श्री रामलला दर्शन योजनांतर्गत 87 तीर्थयात्री अयोध्या धाम रवाना
जगदलपुर, 20 जनवरी 2026/sns/- राज्य शासन की महत्वाकांक्षी श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत सोमवार की शाम बस्तर जिले में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। जगदलपुर के टाउन हॉल के समक्ष आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में 87 तीर्थयात्रियों के जत्थे को प्रभु श्रीराम के दर्शन हेतु अयोध्या धाम के लिए रवाना […]

