जांजगीर-चांपा, 16 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर एवं डिप्टी कलेक्टर श्री शशि कुमार चौधरी ने साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 75 आवेदन प्राप्त हुए। आज जनदर्शन में तहसील सारागांव के ग्राम कड़ारी निवासी श्री साहेब लाल यादव द्वारा अभिलेख दुरूस्तीकरण करने, ग्राम कुम्हारीकला निवासी श्री अरूण कुमार गबेल द्वारा भूमि का खाता विभाजन कराने, तहसील शिवरीनारायण के ग्राम कांसा निवासी श्री मुस्कान भैना द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनवाने, तहसील अकलतरा के ग्राम गढोला निवासी श्री गंगाराम कोशले द्वारा सीमांकन कराने, तहसील चांपा के ग्राम गतवा निवासी श्री भोला शंकर द्वारा फौती नामांतरण कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया ।
संबंधित खबरें
स्कूली बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कैरियर काउंसलिंग सत्र का हुआ आयोजन
बलौदाबाजार,16 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के तहत सिमगा परियोजना के शासकीय हाई स्कूल हिरमी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के योजनांतर्गत बालिकाओं के बेहतर भविष्य के लिए कैरियर कॉउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कैरियर कांउसलिंग में […]
पामेड़ अभयारण्य में अवैध फर्नीचर निर्माण पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
बीजापुर, 31 जनवरी 2026/sns/-पामेड़ अभयारण्य क्षेत्र अंतर्गत धरसावास में अवैध लकड़ी कटाई एवं फर्नीचर निर्माण के विरुद्ध वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर धरसावास स्कूल के पीछे स्थित पुलिया के नीचे छापा मारकर अवैध गतिविधियों को पकड़ा गया।कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से संचालित मशीनों से […]
सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर का आयोजन 19 से 25 दिसम्बर तक
राजनांदगांव, 22 दिसम्बर 2025/sns/- जिले में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर 2025 अंतर्गत 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग से सुशासन को […]



