अंबिकापुर, 16 फरवरी 2026/sns/- सरगुजा जिले के शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, अंबिकापुर में दो दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज के मुख्य आतिथ्य एवं जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। संभाग स्तरीय रोजगार मेले में संभाग के सभी 6 जिलों से लगभग 2000 बेरोजगार नवयुवक एवं नवयुवतियों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया। संभाग मुख्यालय में आयोजित रोजगार मेले में लगभग 29 नियोक्ताओं ने भाग लेकर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए। संभागीय उप संचालक रोजगार श्री एस.पी. त्रिपाठी ने बताया कि रोजगार मेला 16 एवं 17 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 4544 पदों पर ऑनलाइन आवेदन एवं साक्षात्कार के आधार पर युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। मुख्य अतिथि सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए सकारात्मक सोच के साथ अपने कैरियर को नई ऊंचाई देने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप पद का चयन करने का आह्वान किया। शुभारंभ अवसर पर उन्होंने 4 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।लगभग 200 आवेदकों का अंतिम चयन तथा लगभग 300 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया जा चुका था एवं साक्षात्कार तथा चयन की प्रक्रिया जारी रही। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय अग्रवाल तथा पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य श्री आर.जे. पाण्डेय ने भी युवाओं को प्रेरित किया। स्वागत प्रतिवेदन जिला रोजगार अधिकारी श्री ललित पटेल ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री रवि पाण्डेय एवं आभार प्रदर्शन लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य श्री गिरीश गुप्ता ने किया। रोजगार मेले में जिला रोजगार अधिकारी सूरजपुर सुश्री चारू चित्रा, श्री संजीव सिंह, श्री दिव्यांशु, श्री प्रीतम, सुश्री माधुरी, श्रीमती पुष्पा पुरेना, श्रीमती पुष्पा सिदार, श्री नीरज सिंह, श्री छोटू रविदास, श्री उदय शंकर मिरे, श्री रामेश्वर सिंह तथा जिला रोजगार कार्यालय के समस्त स्टाफ, श्री एम. सिद्दीकी, एपीओ श्री अकरम खान, श्री अरशद, श्री राहुल, श्री बालेश्वर सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों का सक्रिय सहयोग रहा।
संबंधित खबरें
जिले के दिव्यांगों के लिए प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जिला चिकित्सालय के कक्ष क्रमांक 15 बी में बनाया जाएगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र
कवर्धा, 08 अगस्त 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार जिले में निवासरत सभी दिव्यांगजनों का शत-प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाणीकरण एवं यू.डी.आई.डी. पंजीयन कराया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं यू.डी.आई.डी. कार्ड होना अनिवार्य है, किन्तु ग्राम पंचायतों […]
14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ आयोजित स्वतंत्रता दौड़ प्रात 7 बजे से आऊटडोर स्टेडियम कवर्धा से होगा प्रारंभ
कवर्धा, 12 अगस्त 2025/sns/- खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दौड़ प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होगी। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दौड़ आऊटडोर स्टेडियम कवर्धा से स्वामी करपात्री स्कूल, सरदार पटेल मैदान, भारत माता चौक, वीर जयस्तंभ चौक, गुरूनानक चौक, बाजार […]
विधानसभा अध्यक्ष ने 39 करोड़ 23 लाख रूपए के 8 विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
राजनांदगांव, 29 जून 2025/sns/- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज मां बम्लेश्वरी प्रांगण में आयोजित डोंगरगढ़ क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 39 करोड़ 23 लाख 11 हजार रूपए की लागत के 8 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस […]


