अंबिकापुर 16 फरवरी 2026/sns/- मैनपाट महोत्सव के अवसर पर सांसद श्री चिंतामणी महाराज ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक पहुंच के संबंध में चर्चा की तथा आमजन तक अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल में वीबी राम जी तथा अटल पंचायत डिजिटल केंद्र की जानकारी प्रदर्शित की गई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसे सांसद ने सराहा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के स्टॉल में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना तथा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं के साथ नशामुक्ति विषय पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। आदिवासी विकास विभाग ने पीएम जनमन योजना सहित जनजातीय संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए पारंपरिक आभूषण, जड़ी-बूटियां एवं उपयोगी सामग्री प्रदर्शित की। कृषि विभाग द्वारा दलहन आत्मनिर्भर मिशन (2025-31) पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। केंद्रीय जेल द्वारा बंदियों के कौशल से निर्मित सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया। रेशम विभाग ने रेशम की खेती एवं प्रसंस्करण से संबंधित जानकारी के साथ निर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा हस्तशिल्प के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रदर्शनी तथा वन विभाग द्वारा वन संपदा पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। सांसद श्री चिंतामणी महाराज ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए विभागीय अमले को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना आवश्यक है। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं और प्रदर्शनी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।
संबंधित खबरें
सुकमा के दिव्यांगजनों के लिए बड़ी पहल
सुकमा, 17 फरवरी 2026/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सुकमा जिले के दूरस्थ अंचलों में निवासरत दिव्यांगजनों को स्वावलंबी बनाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष पहल की जा रही है। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के समन्वय से “श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, […]
दो परिवारां को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर
कवर्धा, 16 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत दो विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए की मान से 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है। इसके तहत बोड़ला अनुविभाग अंतर्गत ग्राम लालपुरकला निवासी मोहित पटेल की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त […]
उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने नागपुर-झारसुगुड़ा नेचुरल गैस पाइपलाइन के काम को तेजी से पूर्ण कराने का किया आग्रह
उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने नागपुर-झारसुगुड़ा नेचुरल गैस पाइपलाइन के काम को तेजी से पूर्ण कराने का किया आग्रह छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों को मिलेगा लाभ केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पूरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शामिल हुए उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन छत्तीसगढ़ में चल रहे विभिन्न परियोजनाओं पर हुई विस्तार […]

