छत्तीसगढ़

पत्रकार साथियों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए प्रेस क्लब रायपुर की एक और पहल,स्वास्थ्य शिविर से वंचित साथियों के लिए फिर मौका

पत्रकार साथियों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए प्रेस क्लब रायपुर की एक और पहल

स्वास्थ्य शिविर से वंचित साथियों के लिए फिर मौका

रायपुर /sns/पत्रकारों की आपाधापी और भागमभाग भरी दिनचर्या को देखते हुए प्रेस क्लब लगातार पत्रकार साथियों स्वास्थ्य को लेकर सजग है। इसी कड़ी मे 13 फरवरी को प्रेस क्लब में आयोजित स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का लाभ जिन पत्रकार साथियों को नहीं मिल सका था, ऐसे पत्रकार साथी
16 फरवरी से 21 फरवरी तक एमएमआई हॉस्पिटल में अपनी स्वास्थ्य जांच करा सकेंगे।

स्वास्थ्य परीक्षण के इच्छुक साथी एवं परिवार जनो के लिए अब MMI Hospital में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की विशेष व्यवस्था की गई है। यह शिविर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में रायपुर प्रेस क्लब, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष ललित जय सिंघ के सहयोग हेतु आभारी है

जांच हेतु
👉आवश्यक जांच कार्ड प्रेस क्लब कार्यालय में उपलब्ध है।

🔹दिनांक :16 से 21 फरवरी तक
🔹समय 9:00 से 4:00 तक
🔹स्थान : एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल

प्रेस क्लब सभी साथियों से आग्रह करता है कि वे इस अवसर का लाभ अवश्य लें।
कृपया समय निकालकर अपनी जांच अवश्य कराएं , क्योंकि स्वस्थ पत्रकार ही समाज को स्वस्थ दिशा दे सकता है।

मोहन तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *