छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा छुही में शिव शक्ति रूद्र महायज्ञ एवं श्री भागवत महापुराण कथा में शामिल हुए

कवर्धा, 13 फरवरी 2026/sns/-उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम छुही में आयोजित शिव शक्ति रूद्र महायज्ञ एवं श्री भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से यज्ञ की परिक्रमा की, व्यासपीठ का पूजा अर्चना किया तथा प्रदेश और कबीरधाम जिले की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीर रामकुमार भट्ट, डॉ. बीरेन्द्र साहू, श्री नीतेश अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेश राम धुर्वे, श्री संतोष पटेल, श्री मोहन सहित जनप्रतिनिधि क्षेत्र के नागरिकों ने पूजा अर्चना के आशीर्वाद लिया।
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि क्षेत्र के श्रद्धालुजन और ग्रामवासी मिलकर इतने भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब ग्रामीण और समाज के लोग एकजुट होकर किसी आयोजन को संपन्न कराते हैं तो उसका महत्व और प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। यह आयोजन जन-जन की आस्था और सहभागिता का प्रतीक है। इससे आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उप मुख्यमंत्री ने आयोजक समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन क्षेत्र की पहचान को सुदृढ़ करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *