बीजापुर, 12 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं से मृतकों के परिजनों को 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु में मृतिका रीना बरसा के निकटतम वारिस उनके पिता श्री रामा बरसा, मृतिका संजना बोग्गुल के निकटतम वारिस उनकी माता श्रीमती सपना बोग्गुल, मृतिका शांति सोढ़ी के निकटतम वारिस उनकी माता श्रीमती मोगंडी सोढ़ी एवं मृतक संपत बोग्गुल के निकटतम वारिस उनकी पत्नि श्रीमती सपना बोग्गुल सहित प्रत्येक परिजन को 4-4 लाख रूपये कुल 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए है।
संबंधित खबरें
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में
प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम फहराएंगे तिरंगा झंडा, भव्य मार्च पास्ट एवं विविध कार्यक्रमों का होगा आयोजन रायगढ़, 26 जनवरी 2026/sns/- देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ में गरिमामय वातावरण में किया जाएगा। मुख्य अतिथि […]
बाढ़ से बचाव हेतु मॉक अभ्यास 21 जून को
दुर्ग, 20 जून 2025/sns/- वार्षिक कैलेण्डर वर्ष 2025-26 के तहत जिले में बाढ़ बचाव हेतु जिला स्तरीय मॉक अभ्यास आयोजित किया गया है। उक्त आयोजन 21 जून 2025 को शिवनाथ नदी दुर्ग में पूर्वान्ह 11 बजे से शुरू होगा।
कृषि उत्पादन आयुक्त ने जिले में फसल प्रदर्शन का किया अवलोकन किसानों को धान की जगह अन्य फसल लेने किया प्रेरित
मुंगेली, 14 अगस्त 2025/sns/- कृषि उत्पादन आयुक्त रायपुर श्रीमती सहला निगार मुंगेली जिले के दौरे पर रहीं। उन्होंने नेशनल मिशन ऑन इडिबल ऑयल-ऑयलसीड योजनांतर्गत वैल्यू चौन क्लस्टर अंतर्गत जिले के विभिन्न गॉवों में मूंगफली प्रदर्शन का अवलोकन किया। एपीसी ने ग्राम पालचुवा, खैरवार, जमकुही एवं नुनियाकछार में कृषकों विस्तृत चर्चा कर तिलहन क्षेत्र विस्तार एवं […]

