कवर्धा, 12 फरवरी 2026/sns/-विकासखंड कवर्धा के ग्राम खपरी में आयुष विभाग द्वारा 13 फरवरी 2026, शुक्रवार को निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर वाणी विद्या मंदिर स्कूल प्रांगण में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्रवासियों को आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं योग चिकित्सा के माध्यम से निःशुल्क परामर्श और उपचार की सुविधा दी जाएगी। शिविर में विशेष रूप से वात, चर्म रोग, पेट संबंधी रोग, बच्चों के रोग, बवासीर, स्त्री रोग, पुरानी खांसी, श्वास, सर्दी-जुकाम, बुखार, पीलिया, मधुमेह, निम्न रक्तचाप, गठिया एवं हड्डी संबंधी बीमारियों का इलाज किया जाएगा। साथ ही रोगियों को आयुर्वेदिक उपचार पद्धति और योग के महत्व की जानकारी भी दी जाएगी। आयुष विभाग के अधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से इस स्वास्थ्य मेले में शामिल होकर निःशुल्क जांच और उपचार का लाभ लेने की अपील की है। कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुष अधिकारी, कबीरधाम के मार्गदर्शन में किया जाएगा।
संबंधित खबरें
क्वांर नवरात्रि 2025 पी एच ई द्वारा पंडालों में की जा रही जलापूर्ति
राजनांदगांव, 26 सितम्बर 2025/sns/- माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में क्वांर नवरात्रि पर पर्व पर आयोजित मेले में शामिल होने वाले दर्शनार्थियों एवं पदयात्रियों के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय खण्ड राजनांदगांव द्वारा पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। ग्राम अंजोरा से रामदरबार, बापूटोला से सुकुलदैहान होते हुए अछोली तक तथा मोहारा […]
जिले में 1392.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज
रायगढ़, 10 अक्टूबर 2025/sns/- चालू वर्षा मौसम में रायगढ़ जिले में 9 अक्टूबर तक 1392.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 5.5 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 1624 मिली मीटर, पुसौर में 1571.4, खरसिया […]
भू-विस्थापित श्रमिक सहाकारी समिति मर्यादित चारपारा कोहड़िया के मतदाता सूची प्रकाशित
कोरबा, 16 फरवरी 2026/sns/-रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भू-विस्थापित श्रमिक सहकारी समिति मर्यादित चारपारा, कोहड़िया पंजीयन क्रमांक 3425 श्री एच.के.चौहान द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 16 फरवरी 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 23 फरवरी तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के श्री सहेलु राम प्रबंधक/सदस्य के पास 23 फरवरी 2026 […]

