छत्तीसगढ़

ग्राम खपरी में 13 फरवरी को निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं चिकित्सा शिविर का होगा आयोजन

कवर्धा, 12 फरवरी 2026/sns/-विकासखंड कवर्धा के ग्राम खपरी में आयुष विभाग द्वारा 13 फरवरी 2026, शुक्रवार को निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर वाणी विद्या मंदिर स्कूल प्रांगण में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्रवासियों को आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं योग चिकित्सा के माध्यम से निःशुल्क परामर्श और उपचार की सुविधा दी जाएगी। शिविर में विशेष रूप से वात, चर्म रोग, पेट संबंधी रोग, बच्चों के रोग, बवासीर, स्त्री रोग, पुरानी खांसी, श्वास, सर्दी-जुकाम, बुखार, पीलिया, मधुमेह, निम्न रक्तचाप, गठिया एवं हड्डी संबंधी बीमारियों का इलाज किया जाएगा। साथ ही रोगियों को आयुर्वेदिक उपचार पद्धति और योग के महत्व की जानकारी भी दी जाएगी। आयुष विभाग के अधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से इस स्वास्थ्य मेले में शामिल होकर निःशुल्क जांच और उपचार का लाभ लेने की अपील की है। कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुष अधिकारी, कबीरधाम के मार्गदर्शन में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *