छत्तीसगढ़

राजस्व शिविर में मिले 263 आवेदन194 का मौक़े पर ही निराकरण100 स्वामित्व कार्ड वितरित

बलौदाबाजार,12 फ़रवरी 2026/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के. निर्देशानुसार बुधवार को क्लस्टर पंचायतों में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों के आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में कुल 263 विभिन्न समस्याओं से सम्बधित आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 194 आवेदनों का मौक़े पर ही निराकरण किया गया एवं शेष 69 आवेदनों का जल्द निराकरण के निर्देश दिये गए।

शिविर में प्राप्त आवेदनो के निराकरण के साथ ही दस्तावेजों का वितरण भी किया गया। स्वामित्व योजना अंतर्गत 100 स्वामित्व कार्ड बांटे गए। कलेक्टर श्री सोनी के निर्देश पर अपर कलेक्टर एवं एसडीएम शिविर में पहुंच कर जायजा लिये और आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिये। इसके साथ ही दास्तावेजों का वितरण भी किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील बलौदाबाजार में 53 आवेदन में से 46 का निराकरण किया गया। लवन में 96 में से 58, पलारी में 38 में स्व 15, भाटापारा में 23 में से 22, सिमगा में 26 में से 25 आवेदन, सुहेला में 10 में से 8 एवं टुण्ड्रा में 7 में से 3 आवेदन एवं सोनाखान में 18 में से 17 आवेदनों का निराकरण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *