अंबिकापुर, 03 फरवरी 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) के परियोजना अधिकारी ने बताया है कि एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर शहरी में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 पद व सहायिका के 03 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। जिसकी अनंतिम सूची का प्रकाशन कर दावा आपत्ति 23 जनवरी 2026 से 02 फरवरी 2026 तक आमंत्रित की गई थी। इस अवधि में वृद्धि करते हुए अनंतिम तिथि 09 फरवरी 2026 तक की गई है। दावा आपत्ति कार्यालयीन समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः30 बजे तक प्रस्तुत कर सकते है।
संबंधित खबरें
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन 01 अक्टूबर को सम्मान समारोह कार्यशाला सहित विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन
कोरबा, 27 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिले में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण एवं सम्मान के प्रति जन सामान्य में चेतना विकसित करने हेतु प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 01 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया जाएगा। उक्त आयोजन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सम्मान समारोह, कार्यशाला, […]
रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 05 को
कोरबा, 03 दिसंबर 2025/sns/-जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 05 दिसंबर को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से 03 नियोजकों -श्रमीन टेंलेंट प्राइवेट लिमिटेड रायपुर, औप्टीवल हेल्थ सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड और टाटा एआईए लाईफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड कोरबा के द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही […]
3 जुलाई को कनकबीरा और 4 जुलाई को बिलाईगढ़ में होगा दिव्यांग परीक्षण शिविर दिव्यांगों का पहले नाप फिर कुछ दिन बाद मिलेगा निशुल्क उपकरण
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 जुलाई 2025/sns/- भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजनान्तर्गत जिले के दिव्यांगों के अंगों का पहले नाप फिर कुछ दिन बाद भारत सरकार से अनुबंधित कंपनी जबलपुर द्वारा उसी नाप का मशीन, उपकरण, छड़ी, बैसाखी, मोटराइज्ड सायकल आदि निशुल्क प्रदान किया जाएगा। इसके लिए 3 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनकबीरा, […]

