सारंगढ़ बिलाईगढ़, 02 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला ब्लॉक के ग्राम खपरापाली और तोरना में शनिवार को सरसों की खेती का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां किसानों से उनके द्वारा रबी सीजन में किए जा रहे सरसों की खेती की तारीफ की। किसानों ने और मैदानी कृषि अधिकारियों ने कलेक्टर को जानकारी दी कि वे विगत 3 वर्ष से खेती कर रहे हैं। खपरापाली के 50 बड़े किसान और 30 मध्यम किसान ने लगभग 250 एकड़ में खेती कर रहे हैं। साथ ही साथ आसपास के गांव झनकपुर, पुरैना, लोधिया के भी किसान बड़ी संख्या में सरसों की खेती कर रहे हैं। खपरापाली में किसान टेकचंद ने 10 एकड़, डोलनारायण और दौलतराम साहू ने 7 एकड़ और राजाराम पटेल ने 20 एकड़ में खेती की है। कलेक्टर ने कहा कि सभी मैदानी कृषि अधिकारी किसानों के साथ चौपाल में बैठकर उन्हें रबी सीजन में धान और अन्य दलहनी तिलहनी फसल के अंतर, लाभ हानि को समझाएं और उन्हें ज्यादा से ज्यादा मात्रा में धान के बदले दलहनी तिलहनी फसल की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर किसान दौलतराम साहू, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, मैदानी कृषि अधिकारी जयप्रकाश गुप्ता, नीलेश राव, बसंत नायक, पुरूषोत्तम भारती आदि उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिला पंचायत, जिला अस्पताल और स्कूल में अचानक मारी दबिश, देरी से पहुंचने वाले कर्मचारियों को लगाई कड़ी फटकार
कवर्धा, 3 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सुबह जिला मुख्यालय में प्रशासनिक अनुशासन और समयबद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत, जिला अस्पताल और करपात्री स्कूल में आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अनुशासनहीन अधिकारियों-कर्मचारियों को आड़े हाथों लिया। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी निर्धारित समय के बाद कार्यालय पहुंचे, जिस […]
गुरु घासीदास जयंती पर्व पर ग्राम भिनोदा में रक्तदान शिविर सेवा-समर्पण, मानवता का जीवंत उदाहरण
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 26 दिसंबर 2025/sns/-बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर जिले के ग्राम भिनोदा में मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानते हुए रक्तदान महादान की भावना के साथ एक प्रेरणादायी रक्तदान शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। इस शिविर ने सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदना का ऐसा संदेश दिया, जो लंबे […]
मानपुर–मोहला में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत राजस्व अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण
मोहला, 24 नवम्बर 2025/sns/- मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन में आज विकासखंड मोहला एवं मानपुर में राजस्व विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में अपर कलेक्टर जी.आर. मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला श्री हेमेंद्र भूआर्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मानपुर श्री अमित नाथ योगी […]


