कवर्धा, 31 जनवरी 2026/sns/-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी के अवसर पर उन्हें नमन किया गया। पूर्वान्ह 11 बजे जिला कलेक्ट्रोरेट प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर गांधी जी की प्रतिमा के सामने दो मिनट का मौन धारण किया तथा भारत के स्वंतत्रता संग्राम में उनके बलिदनों को स्मरण किया गया। अपर कलेक्टर व प्रभारी जिला पंचायत सीईओं श्री विनय पोयाम, श्री नरेन्द्र पैकरा ने सबसे पहले गांधी जी की प्रतिमा पर तिलक लगाकर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कलेक्टोरेट और जिले के सभी कार्यालयों में भी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा बापू का पुण्य स्मरण किया और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। इस अवसर पर तहसीलदार श्री गजेन्द्र साहू, सहायक आयुक्त श्री लक्ष्मी पटेल, अधीक्षक श्री राजेन्द्र धुर्वे सहित जिला कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
तकनीकी समिति का गठन
कोरबा, 04 अगस्त 2025/sns/- नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा कोरबा के जल प्रदाय योजना के विस्तार हेतु जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा को विस्तृत प्राक्कलन प्रेषित किया गया है।कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा श्री अजीत वसंत द्वारा उक्त कार्य में जल की गुणवत्ता, जल का इन्टेक एवं वार्डो में जल आपूर्ति की […]
रजत जयंती वर्ष पर विद्युत वितरण केंद्रों में समारोह आयोजित, उपभोक्ता सम्मानित
अंबिकापुर, 05 फरवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा रजत जयंती वर्ष 2025-26 के उपलक्ष्य में सरगुजा संभाग के अंतर्गत विभिन्न वितरण केन्द्रों में 2 से 4 फरवरी तक समारोह आयोजित किया गया। सरगवां, लटौरी, राजापुर, दरिमा, कुन्नी, धौरपुर, अम्बिकापुर (ग्रामीण), लखनपुर, लुण्ड्रा, लमगांव, पेटला एवं सीतापुर में आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी […]
कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र सरगांव, सांवतपुर और धूमा का किया औचक निरीक्षण
मुंगेली, 08 जनवरी 2026/sns/- जिले में धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने पथरिया विकासखण्ड के धान खरीदी केंद्र सरगांव, सांवतपुर एवं धूमा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समिति प्रबंधकों एवं संबंधित अधिकारियों से धान खरीदी की प्रगति, व्यवस्थाओं व किसानों को […]

