अंबिकापुर, 30 जनवरी 2026/sns/- सरगुजा संभागीय मुख्यालय अम्बिकापुर स्थित कमिश्नर कार्यालय में शहीद दिवस पर शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, संभागायुक्त श्री नरेन्द्र दुग्गा सहित अधिकारी तथा कर्मचारियों ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपायुक्त सरगुजा श्री आर.के. खूंटे एवं कमिश्नर कार्यालय के अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान परीक्षा 07 दिसंबर को
कोरबा, 03 दिसंबर 2025/sns/-उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान परीक्षा 07 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक जिला के सभी शासकीय प्राथमिक शालाओं में आयोजित की गई है।जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता मिशन प्राधिकरण कोरबा ने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान परीक्षा में […]
पीएम जनमन ने दिलाई पहाड़ी कोरवाओं को शासकीय योजनाओं के लाभ हेठ सेमर के पहाड़ी कोरवाओं को मिली विकास के रास्ते की सौगात
रायपुर, 13 अक्टूबर 2025/sns/- राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहलाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय में आने वाले पहाड़ी कोरवा अपनी विलक्षण संस्कृति और सरल स्वाभाव के लिए प्रसिद्ध हैं। इस जनजाति के लोग पहाड़ी क्षेत्रों में ऊंचे पहाड़ों पर दूर-दूर अपने घर बनाकर निवास करते हैं, परन्तु समय के साथ यह विशेषता ही उनके लिए […]
मानव हाथी द्वंद रोकने समीक्षा बैठक
रायपुर, 24 जुलाई 2025/sns/- वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार आज जशपुर जिले में हाथी-मानव द्वंद को रोकने और हाथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्राकृतिक जीवन और मानव जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर […]


