कवर्धा, 29 जनवरी 2026/sns/-सेना भर्ती कार्यालय द्वारा सेना में महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती का आयोजन 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड झिन्झारी, कटनी (म. प्र.) में किया जाएगा। जिसमे सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के अन्तर्गत आने वाले सभी 33 जिलों की कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) में सफल हुई महिला उम्मीदवार भी हिस्सा लेंगी। सेना द्वारा 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। ऑनलाइन परीक्षा में उतीर्ण महिला उम्मीदवार ही शारीरिक दक्षता और अन्य भर्ती प्रक्रियाओ में भाग ले सकेंगे। शारीरिक दक्षता, दस्तावेज सत्यापन में सफल महिला उम्मीदवारो की चिकित्सा जाँच सेना अस्पताल जबलपुर में 24 फरवरी को होगी । रैली में भाग लेने वाली योग्य महिला उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जेएआई वेबसाइड और उनकी ई-मेल पर भेज दिया गया है। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए एडमिट कार्ड व सभी कागज रैली अधिसूचना के अनुसार और साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाइल भी लेकर आना अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री साय से अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासभा हल्बा हल्बी आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की
मुख्यमंत्री श्री साय से अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासभा हल्बा हल्बी आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की परलकोट क्रांति के नेतृत्वकर्ता अमर शहीद गैंदसिंह जी के 201 वी शहादत दिवस समारोह कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित रायपुर 24 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास […]
69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता
राजनांदगांव, 16 जनवरी 2026/sns/- स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 में खेले गए फायनल बास्केटबॉल बालक 17 वर्ष वर्ग में मेजबान छत्तीसगढ़ ने सीबीएसईडब्लूएसओ को कड़े संघर्ष में 85-82 अंकों से तथा बास्केटबॉल बालिका 17 वर्ष वर्ग के फायनल में सीबीएसई (दिल्ली पब्लिक […]
कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने किया मैनपाट के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में पहुंचे
शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सड़क और आवास योजनाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा स्कूल कक्ष में ब्लैक बोर्ड सहित अन्य मूलभूत शैक्षणिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देशअम्बिकापुर 06 अगस्त 2025/ जिले के मैनपाट विकासखंड के सुदूर वनांचल गांवों में संचालित शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री […]

