राजनांदगांव, 29 जनवरी 2026/sns/-जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष का माहौल है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का परीक्षण किया जा रहा है। जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की दर एवं सूची व फ्लैक्स लगाए गए है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। धान बिक्री के लिए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे है। जिससे उनके समय की बचत हो रही है और उन्हें सुविधा मिल रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में 120320 पंजीकृत किसानों से 1431 करोड़ 24 लाख 85 हजार रूपए मूल्य का 6028832.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। धान का उठाव भी लगातार जारी है। अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 1811737.50 क्विंटल धान का उठाव किया गया है।
संबंधित खबरें
सम्मानजनक समर्थन मूल्य ने खेती को बनाया गर्व और स्थिर आय का सशक्त आधार
कवर्धा, 06 दिसंबर 2025/sns/-कभी धान के कम दामों के कारण खेत-खलिहान से लेकर घर-परिवार तक संघर्ष से घिरे किसान आज नए दौर की शुरुआत महसूस कर रहे हैं। सोनबरसा गांव के 68 वर्षीय किसान श्री महेतरदास कोशले इसका जीवंत उदाहरण हैं। जीवन भर खेती को समर्पित रहे महेतरदास कहते हैं पहले खेती सिर्फ पेट भरने […]
शासन की संवेदनशील धान खरीदी नीति से किसानों को मिल रही राहत – किसान श्री संतोष कुमार घर बैठे टोकन पारदर्शी तौल धान खरीदी व्यवस्था से श्री संतोष कुमार का बढ़ा आत्म विश्वास
जांजगीर-चांपा, 27 नवंबर 2025/sns/- जांजगीर-चांपा जिले के खरौद में रहने वाले किसान श्री संतोष कुमार की जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आया है। कुछ वर्षों पहले तक धान बेचने की प्रक्रिया उनके लिए मुश्किलों से भरी रही। धूप में भूने हुए दिन, रातभर की बेचौनी, भीड़भाड़ में लंबी कतारें, तौल और भुगतान को लेकर असमंजस […]
धान खरीदी में लापरवाही पर की गई कार्रवाई, नोडल अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित
जांजगीर-चांपा, 22 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी कार्य के दौरान लापरवाही बरतने व लगातार अनुपस्थित रहने पर धान उपार्जन केन्द्र हरदी तहसील अकलतरा के नोडल अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।उपार्जन केंद्रों में खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु नोडल अधिकारी […]

