बीजापुर, 28 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री संबित मिश्रा सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे ने बीजापुर ब्लॉक के अत्यंत सुदूर और संवेदनशील क्षेत्र कमकानार पहुंच कर माता गुड़ी देवी तुलडोकरी के भव्य और विशाल मेले में पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिए। यह विशाल मेला प्रतिवर्ष धूमधाम से आयोजित होता है जिसमें उड़ीसा तेलंगाना महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश सहित दूर दराज के श्रद्धालु गण आते है। कलेक्टर एवं सीईओ के मेला आगमन पर ग्रामीणों ने आत्मीयता पूर्वक स्वागतम किए। वहीं सरपंच श्रीमती राजमती ओयाम पुजारी वेंकटराव मंदिर समिति के मुखिया श्री संजय कुमार उइका सहित ग्रामीणों ने मूल भूत समस्याओं और मांगो से अवगत कराया। जिसमें बिजली पानी सड़क पुल शामिल है। कलेक्टर ने पूर्व में स्वीकृत दो स्कूल भवन और आंगनबाड़ी भवन के निर्माण कार्य जल्द शुरू करने को कहा वहीं शेष मांगों का जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया।इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत बीजापुर श्री पीआर साहू भी मौजूद थे।
संबंधित खबरें
सहकारिता के माध्यम से किसानों के जीवन में आ रही खुशहाली एवं परिवर्तन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
राजनांदगांव, 05 सितम्बर 2025/sns/- अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव द्वारा आयोजित सहकारी सम्मेलन में शिरकत की।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि […]
प्रदेश में खुलेंगे 4 नए उप पंजीयक कार्यालय
बिलासपुर, 05 फरवरी 2026/sns/-प्रदेश में आम नागरिकों को रजिस्ट्री एवं पंजीयन से जुड़ी सेवाएं सहज, सुलभ और समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रजिस्ट्रीकरण अधिनियम-1908 के प्रावधानों के तहत भखारा (जिला धमतरी), लवन (तहसील मुख्यालय, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा), सकरी एवं राजकिशोर नगर (बिलासपुर) में चार नवीन […]
कलेक्टर की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन की बैठक सम्पन्न
दुर्ग, 13 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विगत दिवस जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिला पंचायत के कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग दुबे ने अवगत कराया कि ग्राम स्तर पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत समस्त 381 ग्रामों में घर-घर कचरा एकत्रिकरण कर […]


