छत्तीसगढ़

कमिश्नर श्री डोमन सिंह और आईजी सुंदरराज पी ने संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम आयोजन की तैयारियों का लिया जायजा

जगदलपुर, 27 जनवरी 2026/sns/-प्रदेश के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा आगामी दिनों जगदलपुर लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम आयोजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और सभी आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्थाओं को समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सचिव संस्कृति एवं पर्यटन डॉ. रोहित यादव सहित राज्य शासन के वरिष्ठ उच्चाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम आयोजन की तैयारियों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल एवं श्री ऋषिकेश तिवारी, नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *