सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में मदिरा शुष्क दिवस का आदेश जारी किया है। इस आदेश के पालन में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की सीमा में संचालित समस्त देशी, विदेशी और कंपोजिट मदिरा की फुटकर दुकानों जैसे देशी मदिरा दुकान (सीएस-2 घघ), कंपोजिट मदिरा (सीएस-2 घघ कंपोजिट), विदेशी मदिरा दुकान (एफ.एल-1 घघ कंपोजिट), दुकानों एवम मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता, सीएस 2 (ग- अहाता), सीएस 2 (ग- कंपोजिट अहाता), एफ एल 1 (ख- अहाता) पूर्णतः बंद रहेगा। इस दौरान जिले में मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार जैसे विक्रय, विनिर्माण, संग्रहण, धारण और परिवहन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
संबंधित खबरें
भारतीय रिज़र्व बैंक, रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय के महा प्रबंधक ने वित्तीय समावेशन शिविर का किया अवलोकन
कोरबा, 12 अगस्त 2025/sns/- भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशों के अनुसार, 01 जुलाई, 2025 से 30 सितंबर, 2025 तक ग्राम पंचायत स्तर पर वित्तीय समावेशन योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया गया है। जिसमे जिला प्रशासन के सहयोग से बैंकों द्वारा जिले के सभी 412 ग्राम […]
2 से 5 अगस्त तक आयोजित होगा आकांक्षा हाट मेला
कवर्धा, 31 जुलाई 2025/sns/- कबीरधाम जिले में संपूर्णता अभियान के तहत आकांक्षा हाट मेले का आयोजन 2 से 5 अगस्त 2025 तक आचार्य पंथ श्री हकनाम साहेब बहुउद्देशीय भवन इनडोर स्टेडियम पीजी कॉलेज ग्राउंड कवर्धा में आयोजित किया जाएगा। आकाँक्षी विकासखंड कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह के साथ स्व सहायता समूह के द्वारा स्थानीय […]
रायपुर साहित्य उत्सव: ‘ट्रैवल ब्लॉग: पर्यटन के प्रेरक’ विषय पर लाल जगदलपुरी मंडप में परिचर्चा आयोजित
रायपुर साहित्य उत्सव: ‘ट्रैवल ब्लॉग: पर्यटन के प्रेरक’ विषय पर लाल जगदलपुरी मंडप में परिचर्चा आयोजित “हमारी सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण, संवर्धन और उत्सव मनाना अत्यंत आवश्यक,” — कैनात काज़ी “भारतीय यात्रियों के यात्रा-वृत्तांत और संस्मरण युवा पीढ़ी को प्रेरित और शिक्षित करते हैं,” — शिखा वर्शनी रायपुर, 24 जनवरी 2026/रायपुर साहित्य उत्सव के तीसरे […]

