बलौदाबाजार, 24 जनवरी 2026/sns/-निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु राज्य शासन के मंशानुसार कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा दिनांक 29, 30 एवं 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय रोजगार मेला हेतु बलौदाबाजार जिले के आवेदकों के लिये दिनांक 29 जनवरी 2026 दिन गुरूवार निर्धारित किया गया है। ऐसे आवेदक जो निजी क्षेत्र में रोजगार के इच्छुक है और मेले में शामिल होना चाहते है उनका रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला हेतु दोनो पंजीयन होना अनिवार्य है। जो आवेदक पूर्व में अपना पंजीयन किये है तथा अपना फार्म अपूर्ण या पदों का चयन नहीं किये है वे अपने आईडी पासवर्ड के माध्यम से या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से योग्यतानुसार संबंधित पद का चयन करते हुए अपना आवेदन फार्म पूर्ण कर सकते है। 29 जनवरी 2026 को अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, पासपोर्ट साईज फोटो, रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र, आधार कार्ड इत्यादि आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर स्वयं के व्यय से उपस्थित होना होग़ा।
संबंधित खबरें
स्थानीय अवकाश घोषित
बीजापुर, 13 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2026 में जिला बीजापुर के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिसमें 19 मार्च 2026 को (गुड़ी पड़वा, सकलनारयण मेला के लिए इसी तरह बाबा चिकटराज देव मेला के लिए 07 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को एवं महाअष्टमी 19 अक्टूबर 2026 दिन […]
आईटीआई भानपुरी में प्रवेश हेतु 25 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन
जगदलपुर, 24 जून 2025/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भानपुरी में विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 25 जून रात्रि 11.59 बजे तक विभागीय वेबसाईट cgiti.admissions.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन संस्था में संचालित एक वर्षीय व्यवसाय कोपा, दो वर्षीय व्यवसाय विद्युतकार एवं फिटर व्यवसायों के […]
आयुर्वेद शिविरों से क्षेत्र के ग्रामीण हो रहे लाभान्वित
रायगढ़, 21 नवम्बर 2025/sns/- जिला आयुष अधिकारी डॉ. गौराहा के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बुनगा में प्रतिमाह विभिन्न स्वास्थ्य गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं, जिनसे क्षेत्र के ग्रामीणों को निरंतर लाभ मिल रहा है। आयुष चिकित्सक डॉ. जागृति पटेल द्वारा आयोजित आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में ओए एंड एमएसडी की स्क्रीनिंग की जा रही […]

