बीजापुर, 23 जनवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं से मृतकों के परिजनों को 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु में मृतिका किरन वंजाम के निकटतम वारिस उनके पिता श्री सोमारू वंजाम को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह नदी-नाले के पानी में डुबने से मृत्यु में मृतिका पाली मुहन्दा के निकटतम वारिस उनके पिता श्री रामा मुहन्दा, मृतक हरिश ताती के निकटतम वारिस उनके पिता श्री मंगलू ताती एवं मृतिका श्रीमती शान्ति ठाकुर के निकटतम वारिस उनके पुत्र श्री जगरनाथ ठाकुर सहित प्रत्येक मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए कुल 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए है।
संबंधित खबरें
आंगनबाड़ी केन्द्र असनीद में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बलौदाबाजार, 17 फरवरी2026/sns/-कलेक्टर दीपक सोनी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के मार्गदर्शन पर जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के योजनांतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र असनीद में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत असनीद में आईटीआई, कॉलेज में सी-बॉक्स पोर्टल की जानकारी देते हुए सदस्यों को […]
हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीवंत प्रतीक मुख्यमंत्री श्री साय
रायपुर, 16 अगस्त 2025/sns/- हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीवंत प्रतीक है। हम सभी तिरंगे की शान को हमेशा बनाए रखेंगे, अपने अमर बलिदानियों को कभी नहीं भूलेंगे और सभी मिलकर विकसित, समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव […]
राज्यपाल श्री डेका से भारतीय पैरा डोंगी एथलीट खिलाड़ियों ने की भेंट
राज्यपाल श्री डेका से भारतीय पैरा डोंगी एथलीट खिलाड़ियों ने की भेंट रायपुर, 10 जुलाई 2025/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में अर्जुन पुरूस्कार से सम्मानित भारतीय पैरा डोंगी एथलीट श्रीमती प्राची यादव ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर श्री मनीष कोरव, खिलाड़ी श्री विपिन कुर्मी, कोच श्री प्रशांत सिंह रघुवंशी, […]


