बीजापुर, 23 जनवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं से मृतकों के परिजनों को 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु में मृतिका किरन वंजाम के निकटतम वारिस उनके पिता श्री सोमारू वंजाम को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह नदी-नाले के पानी में डुबने से मृत्यु में मृतिका पाली मुहन्दा के निकटतम वारिस उनके पिता श्री रामा मुहन्दा, मृतक हरिश ताती के निकटतम वारिस उनके पिता श्री मंगलू ताती एवं मृतिका श्रीमती शान्ति ठाकुर के निकटतम वारिस उनके पुत्र श्री जगरनाथ ठाकुर सहित प्रत्येक मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए कुल 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए है।
संबंधित खबरें
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कल से शुरू जिले के 30 केंद्रों में तैयारियां पूर्ण बस्तर सांसद करेंगे शुभारंभ
बीजापुर, 14 नवंबर 2025/sns/ – समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का बहुप्रतीक्षित सीजन कल 15 नवंबर से जिले में शुरू होने जा रहा है। धान खरीदी की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष जिले में कुल 30 संग्रहण केंद्रों में किसानों से धान खरीदा […]
प्रकृति प्रेमी रितु मेश्राम ने सोलर पैनल लगवाकर पर्यावरण संरक्षण में निभाई सहभागिता
बलौदाबाजार, 11 नवंबर 2025/sns/-समृद्धि कॉलोनी, बलौदाबाजार निवासी रितु मेश्राम एक शिक्षिका होने के साथ-साथ प्रकृति प्रेमी भी हैं। हरे-भरे पौधों और स्वच्छ वातावरण से उनका गहरा जुड़ाव है। घर के आंगन से लेकर छत तक वे हरियाली से सजा कर रखती हैं। बच्चों को पढ़ाते समय वे हमेशा पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाती हैं और […]
ग्राम पंचायत पलका में आवास दिवस का किया गया आयोजन
अंबिकापुर, 07 जनवरी 2026/sns/- शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की 7 तारीख को आयोजित किए जाने वाले आवास दिवस, रोजगार दिवस एवं चावल दिवस के अंतर्गत जनपद पंचायत उदयपुर की ग्राम पंचायत पलका में आवास दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत हितग्राहियों को योजना से संबंधित विभिन्न […]

