जगदलपुर, 22 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवार को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। कलेक्टर द्वारा तहसील भानपुरी के ग्राम बड़े अलनार निवासी मोहित की मृत्यु पानी में डूबने से पिता रामचंद को, तहसील दरभा के ग्राम नेगानार निवासी चरन सिंह मौर्य की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्री काजल को, ग्राम केशापुर निवासी साक्षी की मृत्यु पानी में डूबने से पिता श्री सोनसिंह को और ग्राम भडरीमहू निवासी उमेश कुहरामी की मृत्यु पानी में डूबने से माता श्रीमती केश्लो को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।
संबंधित खबरें
नमामि हसदेव सेवा समिति के द्वारा माँ सर्व मंगला मंदिर घाट पर भव्य हसदेव आरती का आयोजन 3 जनवरी को०हसदेव नदी के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए किया जा रहा निरंतर प्रयास
कोरबा, 03 जनवरी 2026/sns/-नमामि हसदे व सेवा समिति द्वारा कोरबा जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी और इसके सहायक नदियों के प्रदूषण को कम करने, संरक्षण करने और तट के सौंदर्यीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण उद्देश्य के तहत, नमामि हसदेव सेवा समिति के द्वारा प्रत्येक मास की पूर्णिमा को हसदेव […]
प्रमुख सचिव ने ग्राम सुकुल दैहान में स्वर्ण उपज एफ पी ओ की चना प्रसंस्करण इकाई एवं अंजोरा में हर्बल गुलाल एवं पूजन सामग्री उत्पादन एवं पैकेजिंग इकाई का किया अवलोकन
राजनांदगांव, 27 सितम्बर 2025/sns/- प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती निहारिका बारिक सिंह एवं मिशन संचालक मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन श्री अश्वनी देवांगन ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान में स्वर्ण उपज एफपीओ की चना प्रसंस्करण इकाई एवं अंजोरा में हर्बल गुलाल एवं पूजन सामग्री उत्पादन […]
जिले में विद्यार्थियों का किया जा रहा है मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेशन
दुर्ग, 11 नवंबर 2025/sns/- जिले के शासकीय व अशासकीय स्कूलों में प्रतिदिन विद्यार्थियों का मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा है। आज 39 शासकीय व अशासकीय स्कूलों में शिविर लगाकर 1446 विद्यार्थियों का मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेशन किया गया। 190 विद्यार्थियों का आधार अपडेशन और एक विद्यार्थी का नया आधार बनाया गया।

