जगदलपुर, 22 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवार को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। कलेक्टर द्वारा तहसील भानपुरी के ग्राम बड़े अलनार निवासी मोहित की मृत्यु पानी में डूबने से पिता रामचंद को, तहसील दरभा के ग्राम नेगानार निवासी चरन सिंह मौर्य की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्री काजल को, ग्राम केशापुर निवासी साक्षी की मृत्यु पानी में डूबने से पिता श्री सोनसिंह को और ग्राम भडरीमहू निवासी उमेश कुहरामी की मृत्यु पानी में डूबने से माता श्रीमती केश्लो को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने परिवार सहित की मां चन्द्रहासिनी और नाथलदाई का दर्शन
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 05 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने परिवार सहित वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना, आरती कर और श्रद्धा भाव से मां चन्द्रहासिनी और नाथलदाई के चरणों में शीश नवाकर मंगलकामनाएं अर्पित कीं। यहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन व पूजा के लिए पहुंचते हैं। दर्शन के बाद डॉ संजय कन्नौजे ने […]
बाल सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन बच्चों को गलत दृष्टि से घूरना भी है लैंगिक अपराध -कलेक्टर संबित मिश्रा
बीजापुर, 08 नवम्बर 2025/sns/ – कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशन एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री कांता मसराम के मार्गदर्शन में जिलेभर में बाल सुरक्षा पखवाड़ा के तहत बाल संरक्षण के विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को लैंगिक अपराधों, नशे, बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति […]
डीएमएफ शासी परिषद की बैठक 2 जुलाई को
बिलासपुर, 01 जुलाई 2025/sns/- जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की शासी परिषद की बैठक कल 2 जुलाई को दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता शासी परिषद के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल करेंगे। बैठक में वर्ष 2025-26 की नवीन वार्षिक कार्य-योजना का अनुमोदन किया […]

