जांजगीर-चांपा, 20 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रस्तावित जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 के आयोजन के संबंध में बैठक ली। बैठक में कलेक्टर-एसपी ने मंच, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पार्किंग व्यवस्था, स्टॉल, कानून व्यवस्था, कृषक संगोष्ठी एवं विभिन्न गतिविधियां के आयोजन के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर, सर्व एसडीएम सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में महासमुंद जिला राज्य में दूसरे स्थान पर
महासमुंद, 10 फरवरी 2026/sns/- महासमुंद जिले ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी एवं त्वरित क्रियान्वयन के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मात्र 10 माह की अवधि में जिले में कुल 27 हजार 441 आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया है। जिसके आधार […]
‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान एवं ‘‘स्वच्छोत्सव’’ का आयोजन 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक
कवर्धा, 20 सितम्बर 2025/sns/- कबीरधाम जिले में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान अंतर्गत ‘‘स्वच्छोत्सव’’ का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप ‘‘स्वच्छ भारत’’ के रूप में ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान को जिला स्तर, […]
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रायपुर से वर्चुअल कराएंगे जिले के 4500 हितग्राहियों का गृह प्रवेश
मोहला, 30 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर को राज्य स्तरीय मुख्य समारोह नवा रायपुर, अटल नगर में होगा, जहां से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से प्रदेश के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराएंगे। जिसमें पीएम आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के 4 हजार 500 से अधिक हितग्राही शामिल हैं। […]



