छत्तीसगढ़

डिजिटल टोकन व्यवस्था से सशक्त हुए किसान, धान विक्रय करना हुआ आसान


अंबिकापुर, 15 जनवरी 2026/sns/-  राज्य सरकार द्वारा धान उपार्जन व्यवस्था में डिजिटल एवं पारदर्शी प्रणाली से जिले के किसान सशक्त हो रहे हैं। किसान तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे टोकन काटने की सुविधा ने धान विक्रय प्रक्रिया को पूरी तरह सरल और आसान बना दिया है। जिले के ग्राम पंचायत करजी के लघु सीमांत किसान भी इस व्यवस्था की सराहना की।
ग्राम पंचायत करजी निवासी किसान श्री धर्मसाय ने बताया कि उनके पास कुल 84 क्विंटल धान का रकबा है। उन्होंने मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन 64 क्विंटल धान का टोकन काटा है। उन्होंने बताया कि मोबाइल से ही टोकन काटने की सुविधा मिल रही है। अब टोकन के लिए समिति कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे समय की बचत होती है और भीड़ से भी राहत मिलती है।
श्री धर्मसाय ने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र पहुंचते ही उन्हें गेट पास, नमी परीक्षण तथा तत्काल बारदाना उपलब्ध कराया गया। सुव्यवस्थित प्रक्रिया के कारण धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए पेयजल, छायादार बैठने की सुविधा के साथ समिति कर्मचारियों द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के शासन में धान का सर्वाधिक मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी की जा रही है। जिससे किसानों को आर्थिक रूप से बड़ा लाभ मिला है और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां तेज हुई हैं। उन्होंने बताया कि धान के साथ-साथ गेहूं, तिलहन और सब्जी की खेती कर रहे हैं जिससे आमदनी बढ़ी है।
किसान श्री धर्मसाय ने धान खरीदी की व्यवस्था को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि पारदर्शिता, डिजिटल सुविधा और बेहतर मूल्य के कारण किसान संतुष्ट हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से किसानों की आय बढ़ रही है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *