राजनांदगांव, 12 जनवरी 2026/sns/- जल जीवन मिशन के तहत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत परसबोड़ के आश्रित ग्राम पचपेड़ी में नलों के माध्यम से प्रत्येक घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग द्वारा ग्राम पचपेड़ी में उच्चस्तरीय जलागार निर्माण कराया गया है। ग्राम की निवासी श्रीमती हीराबाई साहू ने बताया कि ग्राम की भूमि पथरीला होने के कारण पेयजल की विकट समस्या थी। इसके साथ ही ग्राम में शुद्ध पेयजल के कुछ ही स्रोत उपलब्ध थे, जो हैण्डपंपों के माध्यम से प्राप्त होता था। ग्रीष्म ऋतु में जल संकट की स्थिति भी देखने को मिलती थी। लेकिन जल जीवन मिशन के तहत नलों के माध्यम से प्रत्येक घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचने से ग्रामीण जीवन में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। ग्राम में पेयजल की समस्या का समाधान होने से ग्रामीण महिलाओं को अपने दैनिक जीवन में कार्यों में सहुलियत हो रही है। श्रीमती हीराबाई साहू ने जल जीवन मिशन के तहत ग्राम के घर-घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
संबंधित खबरें
जिले में अब तक 79.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
अम्बिकापुर, 24 जून 2025/sns/- भू अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 3.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 7.5 मि.मी. वर्षा तहसील सीतापुर में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में 1 जून से अब तक 79.8 […]
जिला पंचायत अध्यक्ष ने उठाया खाद की किल्लत का मुद्दा, जताई नाराज़गी
जांजगीर-चांपा, 30 अगस्त 2025/sns/- जिला पंचायत-सामान्य प्रशासन समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्य लता आनंद मिरी की अध्यक्षता में दोपहर 2 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया सहित समिति के सभापति एवं सदस्य श्रीमती प्रियंका सिंह क्षत्री, श्रीमती प्रमिला साहू, श्री महादेव नेताम, श्रीमती […]
शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे – केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू
मुंगेली, 01 जुलाई 2025/sns/- बिलासपुर लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय श्री तोखन साहू की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा’’ तथा शहर स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं […]

