राजनांदगांव, 12 जनवरी 2026/sns/- जल जीवन मिशन के तहत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत परसबोड़ के आश्रित ग्राम पचपेड़ी में नलों के माध्यम से प्रत्येक घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग द्वारा ग्राम पचपेड़ी में उच्चस्तरीय जलागार निर्माण कराया गया है। ग्राम की निवासी श्रीमती हीराबाई साहू ने बताया कि ग्राम की भूमि पथरीला होने के कारण पेयजल की विकट समस्या थी। इसके साथ ही ग्राम में शुद्ध पेयजल के कुछ ही स्रोत उपलब्ध थे, जो हैण्डपंपों के माध्यम से प्राप्त होता था। ग्रीष्म ऋतु में जल संकट की स्थिति भी देखने को मिलती थी। लेकिन जल जीवन मिशन के तहत नलों के माध्यम से प्रत्येक घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचने से ग्रामीण जीवन में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। ग्राम में पेयजल की समस्या का समाधान होने से ग्रामीण महिलाओं को अपने दैनिक जीवन में कार्यों में सहुलियत हो रही है। श्रीमती हीराबाई साहू ने जल जीवन मिशन के तहत ग्राम के घर-घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
संबंधित खबरें
प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
जगदलपुर, 19 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवार को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। जिसके तहत् तहसील लोहण्डीगुड़ा के ग्राम बड़ाजी निवासी राजकुमार की मृत्यु पानी में डूबने से पिता श्री नागेश्वर और रवि कश्यप की मृत्यु […]
जन्मतिथि में त्रुटि से छात्रा को हो रही परेशानी सुधार की लगाई गुहारबघेरा वार्ड में जल निकासी की समस्या से परेशान नागरिक नाली का पानी भरने से बीमारियों का खतराजनदर्शन में 137 आवेदन प्राप्त हुए
दुर्ग, 21 जुलाई 2025/sns/- जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थॉमस ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र […]
कलेक्टर श्री हरिस एस ने किया बस्तर विकासखंड क्षेत्र का निरीक्षण
जगदलपुर, 19 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस ने आज बस्तर विकासखंड क्षेत्र का निरीक्षण दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत गोड़ियापाल, चेराकुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम विकास के कार्ययोजना को बेहतर बनाने के लिए ग्राम के आदि सहयोगी, साथी कैडर को निर्देशित किया, उन्होंने ग्राम विकास […]

