जांजगीर-चांपा, 09 जनवरी 2026/sns/- आबकारी आयुक्त सुश्री आर शंगीता एवं कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीलिमा दिघ्रस्कर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत 01 अप्रैल 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक जिले में अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण से जुड़े मामलों में आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 1337 प्रकरणों में कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 1 अप्रैल 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक स्प्रिट 2.160 लीटर, देशी मदिरा 227.53 लीटर, कच्ची (महुआ शराब) 4199.920 लीटर एवं 12410 किलोग्राम महुआ लहान जब्त कर कार्यवाही किया गया है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर जिला स्तरीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं व्यंजन प्रदर्शनी
राजनांदगांव, 14 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर मंगल भवन शासकीय प्राथमिक शाला मैदान मोतीपुर में एक दिवसीय जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार डॉ. शिल्पा मिश्रा जिला आयुष […]
किसान देवीराम की मेहनत को मिला आत्मविश्वास, धान बेचना हुआ सरल और सुगम
पेंड्री केंद्र में 190 क्विंटल धान बेचकर किसान के चेहरे की चमक हुई दुगुनी जांजगीर-चांपा, 03 जनवरी 2026/sns/- जिले के ग्राम नवापारा के निवासी श्री देवीराम कश्यप आज उन किसानों में शामिल हैं, जिनकी आँखों में मेहनत का सुकून और चेहरे पर सफलता की चमक साफ दिखाई देती है। इस वर्ष उन्होंने धान खरीदी केंद्र […]
लगातार तीसरे दिन विधायक श्री राजेश मूणत का विधानसभा क्षेत्र का दौरा, सरोना–चंदनडीह में विकास कार्यों का किया सघन निरीक्षण
लगातार तीसरे दिन विधायक श्री राजेश मूणत का विधानसभा क्षेत्र का दौरा, सरोना–चंदनडीह में विकास कार्यों का किया सघन निरीक्षण सरोना को 9 करोड़ रुपए के उद्यान व नए बायपास रोड की सौगात रायपुर, 04 जनवरी 2026/ रायपुर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत विकास कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता […]

