जांजगीर-चांपा, 08 जनवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जारी मॉडल गाईडलाईन के कियान्वयन हेतु जिले में सपोर्ट पर्सन का इम्पैनलमेंट हेतु रूचि की अभिव्यक्ति का प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि इस हेतु निर्धारित अर्हताओं/अनर्हताओं के प्रकाश में इच्छुक, अनुभवी एवं योग्य व्यक्तियों से 27 जनवरी 2026 तक रूचि की अभिव्यक्त्ति के प्रस्ताव/आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय महिला एवं बाल विकास जिला जाजगीर-चांपा (छ०ग०) को प्रेषित करना होगा। रूचि की अभिव्यक्ति के प्रस्ताव/आवेदन का प्रारूप या अन्य कोई जानकारी के लिये कार्यालय में उपस्थित होकर या जांजगीर-चांपा जिले की वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in/ पर देखा जा सकता है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप बसंतपुर को स्वास्थ्य सुविधा की बड़ी सौगात जिला प्रशासन की पहल से डीएमएफ मद से 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवनभवन निर्माण से क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों को मिलेगी समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सेवा
रायगढ़, 20 जनवरी 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जिले के आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने तथा उन्हें बेहतर और सुलभ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में जिले के मैदानी क्षेत्रों के […]
शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु आवेदन 24 अक्टूबर तक
मुंगेली, 10 अक्टूबर 2025/sns/- लोरमी विकासखण्ड के ग्राम पीपरखुंटा और कोतरी संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां एवं अन्य सहकारी समितियों से 24 अक्टूबर तक आवेदन मंगाए गए हैं। लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने बताया कि इच्छुक समितियां आवेदन पत्र […]
ग्रामीण स्वच्छता के सुदृढ़ीकरण के लिए “स्वच्छ संकल्प अभियान” 19 नवम्बर तक
कवर्धा, 16 अक्टूबर 2025/sns/- स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले में “स्वच्छ संकल्प अभियान” का आयोजन 15 अक्टूबर 2025 से 19 नवम्बर 2025 तक किया जा रहा है। इस अवधि में जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं ग्राम स्तर पर विविध जन-जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में […]

