छत्तीसगढ़

सपोर्ट पर्सन का इम्पैनलमेंट हेतु रूचि की अभिव्यक्ति का प्रस्ताव आमंत्रित   

जांजगीर-चांपा, 08 जनवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जारी मॉडल गाईडलाईन के कियान्वयन हेतु जिले में सपोर्ट पर्सन का इम्पैनलमेंट हेतु रूचि की अभिव्यक्ति का प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि इस हेतु निर्धारित अर्हताओं/अनर्हताओं के प्रकाश में इच्छुक, अनुभवी एवं योग्य व्यक्तियों से 27 जनवरी 2026 तक रूचि की अभिव्यक्त्ति के प्रस्ताव/आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय महिला एवं बाल विकास जिला जाजगीर-चांपा (छ०ग०) को प्रेषित करना होगा। रूचि की अभिव्यक्ति के प्रस्ताव/आवेदन का प्रारूप या अन्य कोई जानकारी के लिये कार्यालय में उपस्थित होकर या जांजगीर-चांपा जिले की वेबसाइट  https://janjgir-champa.gov.in/  पर देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *