अंबिकापुर, 07 जनवरी 2026/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर के प्राचार्य ने जानकारी दी है कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर में आई.टी.आई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के लिए 12 जनवरी 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में जो भी इच्छुक अभ्यर्थी शामिल होना चाहते हैं वे अपने समस्त दस्तावेज शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता, जाति, निवास, आधार कार्ड एवं दो फोटो के साथ उक्त दिनांक को संस्था में उपस्थित हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश शिक्षा, स्वास्थ्य और राशन वितरण पर विशेष जोर
बीजापुर, 24 जून 2025/sns/ – कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने समय-सीमा की बैठक लेकर जिले के समग्र विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर समीक्षा की। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।कलेक्टर श्री मिश्रा ने बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए कहा आवश्यक संसाधनों कि सभी […]
शिक्षा से ही स्वच्छ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण मंत्री श्री गजेन्द्र यादव अभ्युदय संस्थान अछोटी में “चेतना विकास एवं मूल्य आधारित शिक्षा” पर कार्यशाला आयोजित
दुर्ग, 11 अक्टूबर 2025/sns/- अभ्युदय संस्थान अछोटी में चेतना विकास एवं मूल्य आधारित शिक्षा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने शिक्षकों से संवाद करते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि […]
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई
रायपुर, 09 दिसम्बर 2025/sns/-मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय स्थित सभागार में राज्य की योजनाओं की समीक्षा की गई। श्री विकासशील ने सचिवों को निर्देशित किया कि अपने विभाग के लिए अगले तीन वर्षों की कार्ययोजना तैयार करें, ताकि प्रदेश में कुशलता के साथ और तीव्र गति से काम हो सकें। उन्होंने […]



