दुर्ग, 01 जनवरी 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-ग्रामीण द्वारा 03 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु 01 से 15 दिसम्बर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों को परियोजना स्तरीय मूल्यांकन समिति द्वारा 19 दिसम्बर 2025 को बैठक में मूल्यांकन उपरांत लिए गये निर्णय अनुसार 07 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित है। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अवधि में किसी भी प्रकार के नवीन दस्तावेज स्वीकार नहीं किये जाएंगे। दावा-आपत्ति हेतु प्राप्त आवेदनों की अनन्तिम सूची परियोजना कार्यालय एवं जनपद पंचायत दुर्ग के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु चस्पा की गई है। उक्त दर्शित अवधि में कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-ग्रामीण, जिला दुर्ग में कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत दावा-आपत्ति ही मान्य की जाएगी।
संबंधित खबरें
आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने छात्राओं से आवेदन आमंत्रित
कोरबा, 23 जुलाई 2025/sns/- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण प्रोत्साहन योजना कन्या जिला दुर्ग में संचालित है। जिसमें विज्ञान (गणित एवं जीव विज्ञान संकाय) तथा वाणिज्य विषय में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं को विभिन्न महाविद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाता है। इस योजना के अंतर्गत छात्राओं […]
कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित
बीजापुर, 06 नवम्बर 2025/sns/- जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी बीजापुर द्वारा जिले के युवाओं के लिए निःशुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रशिक्षण ऑटोमोटिव सर्विस टेक्निशियन टू, व्हीलर, मोटरसायकल रिपेयरिंग, ट्रेड में केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान आवास, […]
कृषकों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने उर्वरक विक्रय केंद्रों का किया गया औचक निरीक्षण
अम्बिकापुर, 22 जुलाई 2025/sns/- वर्तमान खरीफ मौसम में जिले के कृषकों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिले के उर्वरक विक्रय केंद्रों का लगातार निरीक्षण जारी है। इसी क्रम में 19 एवं 20 जुलाई 2025 को विशेष अभियान चलाकर जिले के समस्त उर्वरक निरीक्षकों […]

