राजनांदगांव, 01 जनवरी 2026/sns/- भारतीय सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा आयोजित ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क व स्टोर कीपर, अग्निवीर ट्रेडसमेन (आठवीं व दसवीं) के पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती प्रक्रिया 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक इंडोर स्टेडियम धमतरी में की जाएगी। राजनांदगांव जिले के पात्र आवेदकों के लिए 18 जनवरी 2026 को अग्निवीर जनरल ड्यूटी एवं 20 जनवरी 2026 को अग्निवीर ट्रेडसमेन (दसवीं) की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण आवेदकों को प्रवेश पत्र उनके ई-मेल पर भेज दिया गया है। इसके साथ ही प्रवेश पत्र वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in से प्राप्त कर सकते है। परीक्षा शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एवं सभी कागज रैली अधिसूचना के अनुसार और साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाईल भी लेकर आना अनिवार्य है। परीक्षा के संबंध में अन्य जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव के दूरभाष क्रमांक 07744-299523 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।
संबंधित खबरें
जिला पुनिरीक्षा समिति की बैठक 26 सितंबर को
कोरबा, 25 सितंबर 2025/sns/- मार्गदर्शी बैक योजना अन्तर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति, जिला पुनिरीक्षा समिति की बैठक 26 सितंबर को अपरांह 3.15 बजे सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
खरोरा में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा- समोदा बैराज निर्माण में गति, बायपास रोड और गौरव पथ का निर्माण
खरोरा में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा- समोदा बैराज निर्माण में गति, बायपास रोड और गौरव पथ का निर्माण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में सीएम ट्रॉफी ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन 9 राज्यों की 16 टीमों को पछाड़कर छत्तीसगढ़ की रामकृष्ण मिशन, नारायणपुर टीम बनी चैंपियन रायपुर, 13 जनवरी 2026। […]
समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
जगदलपुर, 29 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का पूर्णता का प्रतिशत कम होने पर हमको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। उन्होंने मार्च 2025 तक सेंक्शन हुए सभी आवासों को दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर […]


