कवर्धा, 31 दिसंबर 2025/sns/- कबीरधाम जिले में पर्यटन विकास को बढ़ावा देते हुए स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत नए वर्ष के दिन 146 करोड़ रूपए की लागत से भोरमदेव काॅरिडोर का भूमिपूजन किया जाएगा। स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत भोरमदेव काॅरिडोर का विकास परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शामिल होंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, वाणिज्य और उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यकर (आबकारी), श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, सांसद श्री संतोष पाण्डेय शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विशेषर पटेल, राज्य कृषक कल्याण परिषद् के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, पूर्व विधायक डाॅ. सियाराम साहू, श्री मोतीराम चंद्रवंशी, श्री अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, जिला पंचायात उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती बालका रामकिंकर वर्मा, उपाध्यक्ष श्री नंद श्रीवास, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामकुमार भट्ट, श्री संतोष पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गंगाबाई लोकचंद साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह, श्री विदेशी राम धुर्वे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री मीलूराम साहू, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष श्री विजय पाटिल शामिल होंगे।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारी प्रतिबद्धता एवं सक्रियता पूर्वक करें कार्य कलेक्टर
राजनांदगांव, 24 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के अधिकारियों एवं बैंकर्स की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महती योजना है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में इस योजना […]
‘बस्तर पंडुम 2026’ हेतु उच्चस्तरीय बैठक का हुआ आयोजन उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित वन मंत्री श्री केदार कश्यप एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल बैठक में हुए शामिल 05 जनवरी-05 फरवरी 2026 तक ‘बस्तर पंडुम 2026’ का होगा आयोजन
रायपुर, 01 दिसंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को जीवंत बनाने के लिए ‘बस्तर पंडुम 2026′ के आयोजन के लिए शनिवार को उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के रायपुर स्थित निवास पर उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल […]
जशपुर में कृषि क्रांति लाने मुख्यमंत्री ने किसान कॉल सेंटर का किया शुभारम्भ
जशपुर में कृषि क्रांति लाने मुख्यमंत्री ने किसान कॉल सेंटर का किया शुभारम्भ क्यू आर कोड स्कैन कर किसान सीधे बेच सकेंगे अपनी फसल बिचौलियों से मिलेगी निजात रायपुर, 14 सितंबर 2025/ जिले के किसानों के हित में चलाई जाने वाले कृषि क्रांति अभियान अंतर्गत आज किसान कॉल सेंटर एग्रीबिड और बाजार व्यवस्था को सरल […]

