दुर्ग, 29 दिसंबर 2025/sns/-कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नं. 08 ग्राम व पो. निकुम तहसील व जिला दुर्ग निवासी श्रीमती रामेश्वरी साहू की विगत 21 मई 2025 को आंधी तूफान से नीलगिरी का पेड़ इनके ऊपर गिरनेे से इनकी मृत्यु हो गई थी। इसी प्रकार ग्राम पुरई तहसील व जिला दुर्ग के श्री विक्रम सिंह की विगत 04 मई 2025 को नहाते वक्त तालाब के पानी में डूबने से एवं वार्ड नं. 04 गयाबाई विद्यालय के पास गया नगर दुर्ग, तहसील व जिला दुर्ग निवासी श्री समीर सिंह की विगत 06 सितंबर 2024 को नदी में डूबने से मृत्यु हुई थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. श्रीमती रामेश्वरी साहू के पति श्री रिखी राम साहू, स्व. श्री विक्रम सिंह के पिता श्री यशवंत सिंह और स्व. श्री समीर सोनी की पत्नी श्रीमती नीतू सोनी को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
संबंधित खबरें
भटके हुए मूक बधिर व्यक्ति को मिला नया ठिकाना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संवेदनशील पहल से पहुंचा “घरौंदा” बिलासपुर
मुंगेली, 17 अक्टूबर 2025/sns/- मानवीय संवेदना और तत्परता का उदाहरण पेश करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुंगेली ने एक भटके हुए मूक बधिर व्यक्ति को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की सराहनीय पहल की है। प्राधिकरण की सचिव श्रीमती कंचनलता आचला ने बताया कि पथरिया विकासखंड के ग्राम कुकुसदा, चौकी साकेत, थाना पथरिया अंतर्गत एक […]
कलेक्टर ने किया खाद-बीज केंद्र का औचक निरीक्षण
अम्बिकापुर, 19 जून 2025/sns/- कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, बतौली (बिलासपुर) स्थित खाद-बीज वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यूरिया, इफको, डीएपी, पोटाश तथा धान बीज की उपलब्धता एवं वितरण स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से पूछा कि अब तक कितने किसानों […]
धमतरी में 10 से 24 जनवरी तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन
मोहला, 08 जनवरी 2025/sns/-भारतीय सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा आयोजित ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक संपन्न हुई थी। उक्त परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं का आयोजन 10 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक इंडोर स्टेडियम, धमतरी (छत्तीसगढ़) में […]


