दुर्ग, 27 दिसम्बर 2025/sns/-राज्य सरकार की सुचारू, पारदर्शी और किसान हितैषी नीति के कारण जिले में धान खरीदी में तेजी आ रही है। धान खरीदी को आसान बनाने की दिशा में राज्य सरकार की निर्णायक कदम से धान विक्रय की प्रक्रिया सरल हुई है। जिसके तहत अब दिन-रात कभी भी मोबाईल एप तुंहर टोकन के माध्यम से किसानों को धान बेचने के लिए टोकन मिलने लगा है। किसानों के लिए यह बड़ी सहुलियत है कि उनके लिए तुंहर टोकन एप अब 24 घंटे उपलब्ध है। अब मोबाईल एप से टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नही है। धान बेचने के बाद त्वरित भुगतान का किसानों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सरकार की व्यवस्था से प्रभावित होकर किसान अपनी उपज बेचने टोकन प्राप्त निर्धारित तिथि अनुसार पहुंच रहे हैं। जिले में अब तक 61,116.18 लाख रूपए की लागत से 2,57,796.52 मे. टन धान की खरीदी हो चुकी है। समय पर भुगतान राशि मिलने पर 48629 किसान लाभान्वित हुए हैं। उपार्जन केन्द्रों से धान की उठाव भी तेजी से होने लगी है। जिससे अब दूसरे किसानों को धान बेचने का अवसर मिला है। उठाव हेतु 75,432.80 मे. टन धान का डीओ/टीओ जारी हुआ है। अब तक उपार्जन केन्द्रों से 53,240.40 मे. टन धान का उठाव किया जा चुका है। सरकार की इस पारदर्शी व्यवस्था में किसान भी सहभागी बनते हुए धान बेचने के पश्चात् रकबा समर्पण करने आगे आ रहे हैं। जिससे बिचौलियों को अपनी धान खपाने का अवसर नहीं मिला है। जिले में अब तक धान बेच चुके 24577 लघु कृषकों ने 466.79 हेक्टेयर रकबा समर्पण कर चुके हैं। उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने के लिए पहुंचने वाले किसानों हेतु जिला प्रशासन द्वारा समुचित प्रबंध किया गया है। वर्तमान में उपार्जन केन्द्रों में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था है। इसके तहत केन्द्रों में 37,59,177 बारदाने उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटनाएं न हो इस हेतु हम सभी सजग रहे सांसद श्री बघेल संयुक्त सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाएं रोकने की गई रायशुमारी
दुर्ग, 05 जुलाई 2025/ sns/- जिला कार्यालय के सभा कक्ष में आज संयुक्त सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। सांसद श्री विजय बघेल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, श्री ललित चन्द्राकर एवं श्री गजेन्द्र यादव तथा कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल […]
दानीटोला वार्ड से गर्ल्स कॉलेज-रूद्री रोड तक बनेगी सड़क कलेक्टर श्री मिश्रा ने महापौर रामू रोहरा के साथ किया नगर भ्रमण
धमतरी, 02 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा और महापौर श्री रामू रोहरा ने आज सुबह-सबेरे धमतरी शहर सहित आसपास किए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए स्थलों का चयन और निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले नगरनिगम प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर श्री रोहरा ने बताया कि यहं […]
मैनपाट पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान मैनपाट होटल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सौंपा प्रस्ताव
अम्बिकापुर, 12 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट को पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर उभारने की दिशा में एक ठोस पहल करते हुए मैनपाट होटल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को एक विस्तृत पर्यटन विकास प्रस्ताव पत्र सौंपा। जिसमें प्रस्तुत सभी प्रस्तावों और सुझावों की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि […]


