सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 दिसम्बर 2025/sns/- आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के योजना अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की नई दिल्ली में तैयारी हेतु फ्री कोचिंग सुविधा के लिए प्राक्चयन परीक्षा का रायपुर में आयोजन 28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 02 तक किया जाएगा। रोल नंबर 20250001 से 20250386 तक केवल बालिका अभ्यर्थी हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय तिलक नगर गुढ़ियारी रायपुर में तथा रोल नंबर 30250001 से 30250701 तक केवल बालक अभ्यर्थी हेतु प्रयास बालक आवासीय विद्यालय सड्डू रायपुर में निर्धारित की गई है। इसके साथ ही इस प्राक्चयन परीक्षा हेतु जिन अभ्यर्थियों को अभिलेखों के अभाव से परीक्षा में बैठने हेतु अपात्र किया गया है, उन्हें प्रावधिक रूप से प्राक्चयन परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही परीक्षा के उपरांत पुनः अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर अभ्यर्थिता निरस्त की दी जाएगी। अभ्यर्थी वेबसाईट ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन और एचएमएस ट्राइबल डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन (www.tribal.cg.gov.in तथा https://hmstribal.cg.nic.in/ ) से परीक्षा केन्द्र, रोल नंबर की जानकारी के साथ प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री साय से मास्टर एथलीट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिभागियों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री श्री साय से मास्टर एथलीट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिभागियों ने की सौजन्य भेंट रायपुर18 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस छत्तीसगढ़ विधानसभा के कार्यालय कक्ष में मास्टर एथलीट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिभागियों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। मास्टर एथलीट फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा 5 से 9 […]
कलेक्टर ने की मातृ मृत्यु निगरानी एवं शिशु मृत्यु अंकेक्षण की समीक्षा
महासमुंद, 20 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर मातृ मृत्यु निगरानी एवं प्रतिक्रिया तथा शिशु मृत्यु अंकेक्षण की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए समयबद्ध, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक […]
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसानों की ताकत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसानों की ताकत आधुनिक खेती की ओर आत्मविश्वास से बढ़ रहे कृषक रायपुर, 05 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छत्तीसगढ़ सहित देशभर में किसानों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बनकर उभरी है। यह योजना राज्य के कृषकों को न केवल नियमित आर्थिक सहायता प्रदान कर […]


