दुर्ग, 23 दिसंबर 2025/sns/- नगर पालिका परिषद जामुल क्षेत्रांतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई 02 जिला दुर्ग के तहत नवीन स्वीकृत देवनगर जामुल वार्ड क्रमांक 17 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 1-1 पद के नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था, जिसके लिए 31 दिसम्बर 2025 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। दावा आपत्ति हेतु प्राप्त आवेदनों की अनन्तिम सूची परियोजना कार्यालय अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-02 व मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिक परिषद जामुल जिला-दुर्ग के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु चस्पा की गई है। उक्त अवधि में कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 में कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत दावा आपत्ति ही मान्य किया जाएगा।
संबंधित खबरें
पीएससी प्रारंभिक परीक्षा में जिले के 2 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
बलौदाबाजार, 20 फ़रवरी 2026/sns/-आगामी 22 फ़रवरी 2026 को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में जिले के 2149 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारी क़ो लेकर कलेक्टर दीपक सोनी ने शुक्रवार को केंद्राध्यक्ष व ऑब्जर्वर की बैठक ली। उन्होंने तैयारियों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश […]
जनजातीय समुदाय का योगदान कृतित्व अविस्मरणीय विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन, समाज प्रमुख, प्रतिभावान छात्र-छात्राएं एवं उत्कृष्ठ कार्य करने वाले हुए सम्मानित जिला स्तरीय जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन, समाज प्रमुख, प्रतिभावान छात्र-छात्राएं एवं उत्कृष्ठ कार्य करने वालो को सम्मानित किया गया। इसी तरह जनजातीय कंडरा, उरांव, सोनझरिया, गोंड, कंवर एवं […]
जल संरक्षण की अनूठी पहल कबीरधाम जिले में 20 जून को घर-घर बनेगा सोख पिट (सोखता गड्ढा), नागरिक करेंगे श्रमदान
अभियान का उद्देश्य अभियान की आवश्यकता अभियान की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि कबीरधाम जिले के चारों विकासखंडों कवर्धा, पंडरिया, बोड़ला और सहसपुर लोहारा को ग्राउंड वॉटर बोर्ड द्वारा दो श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है, जिसमें कवर्धा एवं पंडरिया को क्रिटिकल ज़ोन तथा बोड़ला एवं सहसपुर लोहारा को सेमी-क्रिटिकल ज़ोन में […]


