सारंगढ़–बिलाईगढ़, 22 दिसंबर 2025/sns/-कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे द्वारा बरमकेला ब्लॉक का दौरा किया गया, जहां सरिया क्षेत्र के मोहदी बस्ती से लुकापारा लिंक रोड तक लगभग 3 किलोमीटर लंबाई में प्रगतिरत सीसी रोड निर्माण कार्य का अवलोकन करने पर गुणवत्ता में कमी पाया गया। निरीक्षण के दौरान सीसी रोड में विभिन्न स्थानों पर दरार पाए गए। कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने गुणवत्ता में कमी पाए जाने के कारण संबंधित ठेकेदार एवं सब इंजीनियर को नोटिस जारी कराया है। कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में सभी को पूर्व में भी निर्देश दिए हैं कि शासकीय निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। लापरवाही अथवा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
विदेशी मंचों पर प्रतिभा का परचम लहराने वाले पं.भूपेन्द्र बरेठ ने रायगढ़ घराने की परंपरा को दी नई ऊँचाई समारोह में गूंजी रायगढ़ घराने की परंपरा पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ के पुत्र है पं भूपेंद्र बरेठ
रायगढ़, 02 सितम्बर 2025/sns/- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2025 के मंच पर रायगढ़ घराने के सुप्रसिद्ध कथक नर्तक एवं गुरु पं. भूपेन्द्र बरेठ ने अपनी अद्वितीय प्रस्तुति से इस गौरवशाली परंपरा को नई ऊँचाई प्रदान की। उन्होंने श्रीराम स्तुति और महाराजा चक्रधर सिंह से जुड़ी पारंपरिक बंदिशों की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध […]
महिला आयोग द्वारा प्रकरणों की सुनवाई 26 नवम्बर को
जांजगीर-चांपा, 25 नवम्बर 2025/SNS/- छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक द्वारा 26 नवम्बर 2025 को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से जांजगीर-चांपा जिले से प्राप्त शिकायतों पर सुनवाई करेंगी।
कलेक्टर ने की कृषि एवं संबंधित विभागों की समीक्षा किसानों के ई केवायसी फसल बीमा पंजीयन आदि की ली जानकारी
धमतरी, 22 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आजकृषि, पशुधन विकास, मत्स्य एवं उद्यानिकी विभाग की अलग-अलग बैठक ली। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, ब्लाक अधिकारी विशेषज्ञ उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि शासन की योजना के क्रियान्वयन के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। उन्होंने सभी विभाग के […]

