बलौदाबाजार,19 दिसम्बर 2025/sns/-कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन अक्षय कुमार सोनी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी व पुलिस टीम द्वारा भाटापारा में स्थित फूटा चना उद्योग व दाल मिलो का निरीक्षण किया। अनियमितता पर सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 नियम व विनियम का गैर अनुपालन पाये जाने पर सुधारात्मक नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान एसबीजी पल्सेस सूरजपुरा रोड भाटापारा बिना खाद्य लायसेंस के संचालित पाया गया तथा बिना उत्पाद तिथि व बैच नंबर के फूटा चना का उत्पादन कर विक्रय हेतु पैक किया गया था। उक्त खाद्य पदार्थ फूटा बना का नमूना संकलन कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्यवाही किया जायेगा। ओमकार दाल इन्डस्टीज खोखली भाटापारा में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 नियम व विनियम का गैर अनुपालन पाये जाने पर सुधारात्मक नोटिस जारी किया गया ।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने जल प्रदूषण के कारण मछलियों की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त होने पर टीम गठित कर संयुक्त निरीक्षण करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव, 24 जून 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर आज ग्राम इंदावानी जलाशय में जल प्रदूषण के कारण मछलियों की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त होने पर राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं सुरक्षा विभाग, जल संसाधन विभाग, पर्यावरण विभाग, उद्योग विभाग व मत्स्य विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। जिसमें […]
रायगढ़ जिले में धान खरीदी कार्य प्रगति पर, 5.24 लाख क्विंटल से अधिक धान की हो चुकी खरीदी किसानों को 10186.28 लाख रुपये का भुगतान, 238.75 हेक्टेयर रकबा समर्पित कलेक्टर ने लघु एवं सीमांत कृषकों को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
रायगढ़, 9 दिसम्बर 2025/sns/- जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सतत रूप से संचालित किया जा रहा है। राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में अब तक 9734 किसानों से कुल 5,24,936.80 क्विंटल धान की खरीदी पूर्ण की जा चुकी है। इनमें […]
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से योजनाओं का पूरा लाभ देने के निर्देश दिए
सारंगढ़–बिलाईगढ़, 08 नवंबर 2025/sns/- जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त, पारदर्शी और जहितकारी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे सारंगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हिर्री पहुंचे, जहां उनकी अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य विभाग की सेक्टर मीटिंग सम्पन्न हुई। बैठक में डॉ. दीपक जायसवाल प्रभारी सीएमएचओ सह सिविल सर्जन, उमेश साहू […]


