बलौदाबाजार,19 दिसम्बर 2025/sns/-कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन अक्षय कुमार सोनी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी व पुलिस टीम द्वारा भाटापारा में स्थित फूटा चना उद्योग व दाल मिलो का निरीक्षण किया। अनियमितता पर सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 नियम व विनियम का गैर अनुपालन पाये जाने पर सुधारात्मक नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान एसबीजी पल्सेस सूरजपुरा रोड भाटापारा बिना खाद्य लायसेंस के संचालित पाया गया तथा बिना उत्पाद तिथि व बैच नंबर के फूटा चना का उत्पादन कर विक्रय हेतु पैक किया गया था। उक्त खाद्य पदार्थ फूटा बना का नमूना संकलन कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्यवाही किया जायेगा। ओमकार दाल इन्डस्टीज खोखली भाटापारा में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 नियम व विनियम का गैर अनुपालन पाये जाने पर सुधारात्मक नोटिस जारी किया गया ।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 126वीं कड़ी
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 126वीं कड़ी ‘मन की बात’ करोड़ों देशवासियों को जोड़ने, प्रेरित करने, नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों को सामने लाने का माध्यम : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 28 सितंबर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित सिंधु पैलेस में […]
किसानों को धान बेचने में न हो कोई परेशानी समय पर करें पूरी तैयारी-कलेक्टर अवैध धान की आवक रोकने 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
बलौदाबाज़ार, 30 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी ने जिला पंचायत सभागृह में जिले में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के किसानों को धान बिक्री के दौरान कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी आवश्यक तैयारी समय पर पूर्ण करें।पंजीयन में किसानों को कोई दिक्कत हो रही […]
दीदी के गोठ रेडियो कार्य क्रम महिला सशक्ति करण की नई मिसालजिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी ने नवनिर्मित संकुल भवन का किया लोकार्पण दीदी के गोठ कार्यक्रम में जिले की अनिता ने बताई अपनी संघर्ष से सफलता की कहानी
जांजगीर-चांपा, 10 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत दीदी के गोठ कार्यक्रम का आयोजन जिले के गांव-गांव में हुआ। कार्यक्रम में ग्राम की दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने “मेरी कहानी, मेरी जुबानी” के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए। अकलतरा जनपद पंचायत ग्राम पंचायत कल्याणपुर […]


