मुंगेली, 16 दिसम्बर 2025/sns/-जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत बाल कल्याण समिति के लिए सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर, चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए परियोजना समन्वयक, परामर्शदाता, चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर, केस वर्कर के पद पर भर्ती की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती संजुला शर्मा ने बताया कि भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन, कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार 19 दिसंबर को लाइवलीहुड कॉलेज जमकोर मुंगेली में सुबह 09 बजे से लिया जाएगा। श्रीमती शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, अनुभव संबंधी प्रमाण पत्र एवं वेतन पर्ची बैंक स्टेटमेंट आदि आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय एवं स्थान पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करना है। अभ्यर्थी जिला मुंगेली के वेबसाइट www.mungeli.gov.in एवं कार्यालय की सूचना पटल पर मेरिट सूची का अवलोकन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
आईटीआई कोनी में अप्रेंटिसशिप मेला 7 नवम्बर को
बिलासपुर, 04 नवम्बर 2025/sns/-आईटीआई कोनी के नवीन भवन में 7 नवम्बर को सवेरे 10.30 बजे से एपीएल अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड रायपुर में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए कैंपस ड्राइव का आयोजन हो रहा है। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से व्यवसाय-विद्युतकार, फिटर एवं वेल्डर के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त दस्तावेजों के साथ सम्मिलित हो सकते है। […]
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा मंत्रालय में विभाग के सचिव तथा कार्यालय प्रमुखों के साथ बैठक में दिए आवश्यक निर्देश रायपुर, 06 नवंबर 2025/स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यों की समीक्षा की है। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग […]
राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 21 दिसम्बर को
रायपुर, 21 दिसंबर 2025/विश्व पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो का आयोजन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के दिशा निर्देशन में सम्पूर्ण प्रदेश में 21 दिसम्बर 2025 से तीन दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों […]

