मुंगेली, 16 दिसम्बर 2025/sns/-जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत बाल कल्याण समिति के लिए सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर, चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए परियोजना समन्वयक, परामर्शदाता, चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर, केस वर्कर के पद पर भर्ती की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती संजुला शर्मा ने बताया कि भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन, कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार 19 दिसंबर को लाइवलीहुड कॉलेज जमकोर मुंगेली में सुबह 09 बजे से लिया जाएगा। श्रीमती शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, अनुभव संबंधी प्रमाण पत्र एवं वेतन पर्ची बैंक स्टेटमेंट आदि आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय एवं स्थान पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करना है। अभ्यर्थी जिला मुंगेली के वेबसाइट www.mungeli.gov.in एवं कार्यालय की सूचना पटल पर मेरिट सूची का अवलोकन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
समन्वयक व एम आइ एस सहायक पद के लिए मंगाए गए आवेदन
मोहला, 22 अगस्त 2025/sns/- जिले में वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला समन्वयक और एमआइएस सहायक के 1-1 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्रता स्नातक डिग्री, कंप्यूटर ज्ञान और क्षेत्रीय कार्य का अनुभव आवश्यक है। अधिकतम आयु 40 वर्ष तथा छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। […]
’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत ईडी श्री शिरीष सेलट ने अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण कर लिया सुरक्षा का संकल्प
राजनांदगांव, 31 जुलाई 2025/sns/ – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कम्पनीज द्वारा इस वर्ष वृक्षारोपण महोत्सव के तहत पूर प्रदेश में विद्यमान विभिन्न विद्युत कार्यालयों और विद्युत उत्पादन संयंत्रों में 15 अगस्त 2025 तक 50 फलदार एवं छायादार पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस वृक्षारोपण महोत्सव के परिपेक्ष्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी […]
राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2025 हेतु 20 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित
दुर्ग, 08 नवंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में बच्चों को किसी घटना विशेष में उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस एवं बुद्धिमता के लिए राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाना है। इसके तहत 05 बालक/बालिकाओं को 25 (पच्चीस) हजार रुपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाएगा। वीरता पुरस्कार हेतु […]

