सुकमा, 14 दिसंबर 2025/sns/- नगर पंचायत दोरनापाल की निविदा प्रक्रिया को लेकर प्रकाशित समाचारों में तथ्यों को भ्रामक रूप से प्रस्तुत किया गया है। इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव द्वारा जिले में विकास कार्यों में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पंचायत दोरनापाल की जारी निविदा प्रक्रिया की विस्तृत जांच कराई गई थी।
जांच रिपोर्ट में अंकित टिप्पणियों एवं अवलोकनों को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर श्री ध्रुव ने उक्त संबंध में संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, रायपुर को अनुशंसा एवं पुष्टि हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।
यह भी स्पष्ट किया जाता है कि नगर पालिका अधिनियम के तहत् शासन से पुष्टि होने के पश्चात् ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री ध्रुव के निर्देश पर गठित दो सदस्यीय जांच दल द्वारा निविदा प्रक्रिया से संबंधित समस्त दस्तावेजों, अभिलेखों एवं प्रक्रियात्मक अनुपालन का नियमानुसार परीक्षण किया गया। जांच दल ने बिंदुवार परीक्षण के उपरांत स्पष्ट, तथ्याधारित एवं वस्तुनिष्ठ रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

