छत्तीसगढ़

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को दी गई 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि


जगदलपुर, 11 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित दो परिवारों को आठ लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर द्वारा जगदलपुर तहसील के मेटगुड़ा जवाहर नगर वार्ड निवासी राज की मृत्यु नदी में डूबने से पिता बलराम को तथा तहसील भानपुरी के ग्राम मांदलापाल निवासी देवकुराम की मृत्यु कुंआ में डूबने से पिता कमलुराम को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *