मुंगेली, 11 दिसम्बर 2025/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र मुंगेली द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। कैंप में विभिन्न संस्थानों द्वारा कुल 40 से अधिक से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सर्विस एडवाइजर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, टेली कालर, आपरेटर, फ्लोर सुपरवाइजर, रिटेल ट्रेनिंग एसोसिकेट, फार्मेसी असिस्टेंट, फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती की जाएगी। उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वीं, 12वीं, कम्प्यूटर डिग्री, डी. फार्मेसी, स्नातक और स्नाकोत्तर निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य विवरण www.erojgar.cg.gov.in तथा e rojgar cg app पर भी उपलब्ध हैं।
संबंधित खबरें
’दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम में नई चेतना 4.0 पर हुआ विशेष प्रसारण रायगढ़ जिले की मेनका सिदार दीदी की पूरे प्रदेश में गूंज
रायगढ़, 11 दिसम्बर 2025/sns/- महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने वाले आकाशवाणी के लोकप्रिय कार्यक्रम “दीदी के गोठ” का विशेष एपिसोड आज नई चेतना 4.0 थीम पर आधारित होकर पूरे प्रदेश में प्रसारित हुआ। गुरुवार दोपहर 2 बजे हुए इस लाइव प्रसारण में रायगढ़ जिले का गौरव उस समय और बढ़ गया जब रायगढ़ ब्लॉक […]
वन विभाग रायगढ़ ने अवैध तस्करी का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में खैर लकड़ी बरामदचांपा में गुप्त गोदाम पर छापा, पंजाब-हरियाणा तक फैला था तस्करी का नेटवर्क
रायगढ़, 18 फरवरी 2026/sns/- जिला प्रशासन के निर्देश पर रायगढ़ वन विभाग ने खैर लकड़ी की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 16 फरवरी को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के बाद रायगढ़ वन मंडलाधिकारी के मार्गदर्शन पर उप वनमण्डलाधिकारी और उड़नदस्ते की टीम ने दबिश दी, […]
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल, सेवानिवृत्ति के दिन ही मिला पीपीओ
सुकमा, 02 फरवरी 2026/sns/-जिला प्रशासन सुकमा द्वारा संवेदनशील और सराहनीय पहल का एक भावुक क्षण उस समय देखने को मिला, जब सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा, जिला सुकमा में पदस्थ जलवाहक श्री आसमान माँझी को उनके सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) प्रदान किया गया।श्री आसमान माँझी का शासकीय सेवाकाल वर्ष 1988 से […]


