सारंगढ़-बिलाईगढ़, 10 दिसंबर 2025/sns/- खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य चल रहा है। सेवा सहकारी समिति सरिया के धान खरीदी केन्द्र में कुल 1760 किसान पंजीकृत है, जिसमें से लगभग 122 किसानों के माध्यम से 10 दिसंबर तक कुल 14588.40 क्विंटल धान समिति के द्वारा खरीदी किया जा चुका है। 11 दिसंबर से 24 दिसंबर तक धान खरीदी के लिये 312 किसानों के द्वारा टोकन कटा लिया गया है। धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने के लिये छ.ग. शासन के द्वारा किसानों का टोकन काटने के लिये ऑनलाईन एप्प ‘‘टोकन तुहर हाथ‘‘ के माध्यम से टोकन काटा जा रहा है तथा समिति में भी आकर किसान द्वारा ऑफलाईन टोकन कटवाया जा सकता है। इस प्रकार धान खरीदी केन्द्र सरिया के किसानों को टोकन काटने में कोई समस्या नहीं है। सभी किसानों का टोकन आसानी से कट रहा है तथा सभी किसान खुश हैं। धान खरीदी केन्द्र सरिया के पंजीकृत किसान नरोत्तमनाथ प्रधान ने बताया कि उनका टोकन बिना किसी भागदौड़ के सुगमतापूर्वक कट गया है। उनके द्वारा धान विक्रय भी कर लिया गया है तथा टोकन काटने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुआ है। किसान बुध्देश्वर सामोल ने बताया कि उनका टोकन ऑफलाईन आसानी से कट गया और उनके द्वारा सरकार की व्यवस्था में खुशी जाहिर किया है। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कलेक्टर संजय कन्नौजे के निर्देशन में धान खरीदी केन्द्रों में जिला प्रशासन के द्वारा सभी प्रकार की मूलभूत सुविधायें की व्यवस्था की गई है, जिससे किसान खुश और उत्साहित हैं तथा शासन व प्रशासन के प्रति खुशी जाहिर कर रहें हैं।
संबंधित खबरें
मेहनत का वाजिब दाम मिलने से खुश हैं किसान
बिलासपुर, 24 नवंबर 2025/sns/-पूरे प्रदेश सहित जिले में भी धान खरीदी पर्व को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मेहनत का वाजिब दाम मिलने से किसान खुश हैं। टोकन तुंहर हाथ ऐप किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। जिसके जरिए अब किसान घर बैठे ही एक क्लिक में अपना टोकन […]
विधानसभा सत्र के दौरान अवकाश प्रतिबंधित
राजनांदगांव, 10 फरवरी 2026/sns/-छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का अष्टम सत्र सोमवार 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने विधानसभा प्रश्नों, ध्यानाकर्षण सूचनाओं, स्थगन प्रस्तावों की जानकारी समय-सीमा में भेजने के लिए अधिकारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों […]
कलेक्टर डाॅ कन्नौजे ने उद्यानिकी विभाग के कार्यों का समीक्षा किया कलेक्टर ने उद्यानिकी का जिले में विशाल स्कोप तैयार करने अधिकारियों को दिए निर्देश
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 04 नवंबर 2025/sns/-कलेक्टर डाॅ संजय कन्नौजे ने कृषि और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के साथ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संयुक्त बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले के किनारे महानदी का विशाल तट है साथ ही जल उपलब्धता वाले क्षेत्रों में सब्जी क्षेत्र विस्तार और पुष्प क्षेत्र विस्तार का कार्ययोजना बनाकर रोजगार […]

