रायगढ़, 9 दिसम्बर 2025/sns/-एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र मिट्ठूमुड़ा सी वार्ड क्रमांक 36 एवं आंगनबाड़ी केंद्र भोलेपारा बी वार्ड क्रमांक 16 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन पत्र 24 दिसंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।
परियोजना अधिकारी, रायगढ़ ने बताया कि नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया एवं नियम-शर्तें परियोजना कार्यालय के सूचना पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इच्छुक आवेदिकाएं निर्धारित प्रारूप में समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

